कोरोना काल मे उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा व डॉक्टर, कम्पाउन्ड एवं नर्स कि उपलब्धता अनिवार्य किया जाए।                                     बिहारशरीफ। स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला सचिव संजय कुमार ने सरकार व स्वास्थ्य विभाग से यह मांग की है कि जिले के जितने भी उप-स्वास्थ्य केंद्र है। उस उप-स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर एक कंपाउंडर 5 नर्स की तैनाती 24 घंटा की जाए ताकि कोरोना काल में उप-स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र में आने वाले तमाम ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। जिससे ग्रामीण जनता आत्मनिर्भरता महसूस कर सके। सर्दी, खांसी बुखार कि दवा कि उपलब्धता अनिवार्य रूप से रहें ताकि ग्रामीण जनता कोरोनावायरस डिजिज-19 से न घबराएं। हां एक बात घर में रहे सुरक्षित रहें।