नालंदा में डॉक्टर की लापरवाही से काल के गाल में समा चुके एम.टेक के छात्र मनीष के परिजनों से मिलने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में राजपा टीम पहुंची। पीड़ित परिवार को सांत्वना एवं न्याय के लिए हर संभव प्रयास में सहयोग की बात कही। आलोक कुमार ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि 7 दिनों के अंदर अगर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उस हत्यारोपी डॉक्टर के लाइसेंस रद्द कर उसे जेल नहीं भेजा गया तो हमारी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। मनीष को न्याय दिलाने के लिए राजपा युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासन से मौजूद लोगों ने न्याय की मांग की। मौके पर प्रिंस सिंह, चंदन गोरे, चंदन सिंह, राज रंजन सिंह, अंकेश आर्यन, पुटुष कुमार, कन्हैया कुमार, जावेद खान, उत्तम कुमार, गौरव राय, राजीव चौधरी, गोपाल कुमार, अभय कुमार, गौरव सिंह सहित सैकड़ों जनसेवक और स्थानीय साथी मौजूद थे।