सरकारी गाइडलाइन को फॉलो करते हुए बिहारशरीफ में मनाया गया ईद उल अज़हा का त्योहार।

बिहारशरीफ-कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन के साथ मनाया गया ईद उल अज़हा(बक़रीद)का त्योहार।
कोरोना के वजह से इस बार बक़रीद भी ईद के तरह ही सादगी के साथ मनाते हुए देखा गया।बक़रीद की नमाज़ सभी मस्जिदों में समाजिक दूरी के साथ सफ बंदी करते देखा गया।न ही गला मिलकर और न ही हाथ मिलाकर मुबारकबाद देते हुए देखा गया।लोगों ने एक दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दूर से देते दिखे।सभी नमाज़ी मास्क और हाथों में  सेनिटाइजर साथ लेकर थे।
लोगों ने नमाज़ के बाद कुर्बानी की अदायगी की।हालांकि इस बार कुर्बानी बढ़ती महामारी के कारण बहुत कम लोग ने ही कि।