खड़ी ट्रक में कार की ज़बरदस्त टक्कर 5 लोग ज़ख्मी।खरादी मोहल्ला निवासी अभिषेक सिंह की दर्दनाक मौत।

बिहारशरीफ-दीपनगर थाना इलाके के भवानी लाइन होटल के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है।जहां खड़ी ट्रक में कार ने टक्कर मार दी,जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि 5 लोग जख़्मी हो गए सभी जख़्मी को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया जिनमें 2 लोग को गम्भीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया,ज्ञात हो कि टक्कर ज़्यादा ज़बरदस्त थी।बताया गया कि यह सभी युवक नवादा से बिहारशरीफ आ रहे थे उसी समय भवानी होटल के समीप कार असंतुलित हो कर ट्रक में जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ।सभी घायलों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया,इस सड़क हादसे में खरादी मोहल्ला निवासी अभिषेक सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।