वार्ड नं 34 वार्ड पार्षद पर अल्पसंख्यकों के नाली/गली की अनदेखी का आरोप, लोगों ने जिलाधिकारी से की शिकायत।

आज दिनांक 18 अगस्त 2020 को वार्ड नं 34 के निवासियों खास कर अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र  के लोगो ने जिलाधिकारी नालंदा से मिलकर वार्ड नं 34 की नर्किय स्थिति से अवगत कराते हुए लिखित रुप से अपनी शिकायत की है।

अपने निवेदन मे वार्ड नं 34 के निवासियों ने वार्ड पार्षद निलम गुप्ता तथा पार्षद के पति राजेश गुप्ता पर ये आरोप लगाया है की वोट नही देने का हवाला देकर वार्ड पार्षद तथा पति द्वारा अल्पसंख्यकों के क्षेत्र मे कार्य नही कराने की बात खुले तौर पर कही जाती है और आज तक वार्ड नं 34 के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों मे सड़क, नाली और सफाई की कोई व्यवस्था नही की गयी है जिस के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी घर के बाहर गली मे जमा हो जाता है और अभी बरसात मे नर्किय हालत बन गये हैं।


शिकायत कर्ताओं ने  अपनी शिकायत मे बताया है के दिसंबर 2017 मे नागर आयुक्त, बिहारशरीफ नगर निगम से की गयी थी जिसकी कोई सुनवाई नही हुई फिर फरवरी 2020 मे भी नगर आयुक्त से शिकायत की गयी जिसके फलस्वरूप नागर आयुक्त, बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा पत्रांक 739 दिनांक 27 फरवरी 2020 को इस पर संज्ञान लेते हुए लिखित रुप से वार्ड पार्षद तथा योजना सहायक से इसपर जवाब माँगा उसके बाद भी आज तक वार्ड नं 34 का अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र की जनता नर्किय स्थिति जीने पर मजबुर है।
इसी को लेकर वार्ड नं 34 के लोगों ने जिलाधिकारी नालंदा से लिखित रुप से इसकी शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है।

धन्यवाद