कोरोना संकट में कोविड-19 से रहें सतर्क- डॉ अभय कुमार।
(सहज केन्द्र) पटना। टाइटैनिक में तेजी से पानी भरता जा रहा है। स्वयं के बचाव के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है।
ज्यादा इधर-उधर की न सोचकर हर व्यक्ति सिर्फ अपनी सुरक्षा पर ध्यान दे तो 3-4 सप्ताह में पटना में कोरोना के खतरे को नियंत्रित किया जा सकता है। अन्यथा देर -सबेर सभी डूबेंगे।
कृपया सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करें, घर में रहें, खुद को मजबूत बनाएँ, नकारात्मक विचारों से दूर रहें, घर में उपलब्ध संसाधनों से ही कुछ दिन काम चलायें। ये मान कर चलें कि यदि आप बाहर से कुछ भी घर में लाते हैं तो वो और कुछ नहीं सिर्फ 'कोरोना' है।
यदि स्वयं को अस्वस्थ महसूस कर रहे हों तो सेल्फ क्वारंटाइन हो जायें कम से कम 10 दिनों के लिए।
मुश्किल समय है लेकिन अभी भी हमारी जिंदगी हमारे हाथ में है, उम्मीदें कायम हैं।

0 Comments