रेलवे निजीकरण के विरुद्ध आगामी 09 अगस्त को होगा कोंच में स्वराज पार्टी का प्रदर्शन l
गया, कोंच। रेलवे के लगातार निजीकरण पर स्वराज पार्टी के कोंच प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने आगामी 09 अगस्त को कोच प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है l स्वराज पार्टी के कोंच प्रखंड अध्यक्ष भावेश कुमार सोनी ने बताया कि पार्टी द्वारा रेलवे निजीकरण के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन करने का फैसला लिया गया है l श्री भावेश कुमार सोनी आम जनता से अपील करते हुए कहा की अगर आज हम सब मिलकर रेलवे निजीकरण का विरोध नहीं करते हैं तो इसका खामियाजा हम गरीबों को भुगतना पड़ेगा. निजीकरण देश में पूंजीपति व्यवस्था हावी होगी और हम गरीबों को देश के सबसे बड़ा नियोजन से हाथ धोना पड़ जाएगा l सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए उन्होंने आम जन से भी अनुरोध किया कि प्रदर्शन का हिस्सा बने l

0 Comments