बार बालाओं के ठुमके पर नालन्दा में कोरोना से जंग,तमंचे के डिस्को पर खूब उड़ी लॉक डॉन की धज्जियां।
नालंदा में कैसे हो रही है कोरोना से लड़ने की तैयारी बार बालाओं के ठुमके पर लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां,भोजपुरी अश्लील गानों पर होता रहा तमंचे पर डिस्को।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ग्रह जिला नालन्दा में कोरोना से लड़ने की तैयारी तो दूर की बात यहां तमंचे पर डिस्को,तेरे आंखों का ये काजल जैसे धुन के साथ साथ बार बालाओं के ठुमके से कोरोना से लड़ा जा रहा है।नालन्दा जिला भगनविघा थाना क्षेत्र के बोकना गांव में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस दौरान कुछ लोगों ने हाथ मे तमंचा लहराते हए बार-बालाओं के साथ जमकर डांस किया।आपको बतादें की कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व नालन्दा जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को गुप्त सूचना दी गई थी इसके बाद डीएम के आदेश पर स्थानीय पुलिस द्वारा गांव में डांट फटकार कर पुलिस थाने आ गई,पुलिस प्रशाशन के तरफ से किसी भी तरह की कोई करवाई नही की गई।जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम बोकना गांव के एक सरकारी स्कूल में कराया गया था,बाद में गांव द्वारा शिकायत किए जाने पर जिला विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार द्वारा मामले की संज्ञान लिया गया और तुरंत करवाई कर सूचना देने की आदेश जारी की गई,जिला विधि व्यवस्था डीएसपी द्वारा मामले की पूरी जांच की जा रही है।

0 Comments