छतिऐनी गांव निवासी डब्लू कुशवाहा बने युवा कुशवाहा समाज (भारत){रजि.}के बिहार प्रदेश महासचिव

 सामाजिक, राजनीतिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन देखते हुए इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के छतिऐनी युवा नेता  डब्लू कुशवाहा को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत){रजि.} के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के बिहार प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत  किया है। डब्लू कुशवाहा ने कहा कि  मेरे नेतृत्व में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत ) को राजनीतिक क्षेत्र ,समाजिक क्षेत्र एवं आर्थिक क्षेत्र में मजबूत करने का काम करेंगे।वहीं उन्होंने अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश महासचिव  बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके संघर्ष और समाजिक मेहनत से कुशवाहा समाज आगे बढ़ेगा। बधाई देने वालों में  सिकन्दरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह युवा जदयू संगठन सचिव सिंधु पासवान ,प्रदेश उपाध्यक्ष शेलेंद्र महतो, संजय मंडल,प्रदेश महासचिव नीतीश कुशवाहा ,जिला अध्यक्ष अयोध्या मंडल,रामशीष कुशवाहा, मणि कांत सुमन सुजीत कुशवाहा सूचित कुशवाहा,धर्मेंद्र कुमार टिंकू कुशवाहा ,क्रांति कुमारी,समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दिए।