नई शिक्षा नीति से शिक्षा प्रणाली होगी सुदृढ़ मैकाले की शिक्षा पद्धति खत्म होगी : गुलशन
34 वर्ष बाद भारत सरकार के कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम हटाकर शिक्षा मंत्रालय किया गया और कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षा नीति पर भी मुहर लगी है। इसका हम अभिनंदन करते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लंबे समय से नई शिक्षा नीति को लेकर सरकार से मांग करती रही है अब देश में मैकाले शिक्षा पद्धति खत्म होकर देश की आत्मा ,देश की संस्कृति ,देश की सभ्यता, से ओतप्रोत होकर पाठ्यक्रम अब छात्रों को पढ़ने को मिलेगा जिससे छात्र नई शिक्षा नीति से देश से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गुलशन कुमार ने कही उन्होंने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए कहा है कि अब छात्रों पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा।

0 Comments