जदयू छोड़ बेरोज़गार पार्टी में हुए शामिल:खगौल

भारतीय बेरोज़गार पार्टी में रविवार को खगौल  बैंक ऑफ़ इंडिया स्तिथ जिला कार्यालय में जदयू के नगर परिषद अध्यक्ष सिंकदर कुमार अपने साथियों समेत बेरोज़गार पार्टी जॉइन कर लिया है।पटना जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ऊर्फ़ सोनू ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार की उपस्थिति में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।अपने सम्बोधन में सिंकंदर कुमार ने कहा कि बिहार में रोज़गार की आवश्यकता है जो कि नीतीश सरकार इसमें नाकाम रही है।वही जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा पीढ़ी जागृत हो चुके हैं,इनके झांसे में नहीं आने वाली।मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमानन्द रॉय,नाई समाज़ के अध्यक्ष राजन प्रसाद ठाकुर,प्रदेश सचिव सुजीत ऊर्फ़ गोलू, अमित उपस्थित थें।