नालन्दा ब्लड ग्रुप के बैनर तले कारगिल विजय दिवस मनाया गया।

बिहारशरीफ-कारगिल विजय दिवस नालंदा ब्लड ग्रुप के बैनर तले कारगिल चौक बिहारशरीफ में मनाया गया,इस ग्रुप के सदस्यों का कहना है कि आज के दिन हमारे भारतीय सैनिको ने 1999 मे 60 दिन की घड़ी संघर्ष कर कारगिल पर विजय हासिल किया इसमें कई सैनिकों को शहीद होना पड़ा,जो आज भी हमारे देश मे बहादुर योद्धा सैनिक मौजूद है, नालंदा ब्लड ग्रुप का कहना है की हमारे हिंदुस्तान पर जो भी आँख दिखाएगा उसका आंख निकाल लेने की काम हमारे सैनिक हर वक्त तैयार रहते हैं हमारे सैनिक देश का असली हीरो है उस हीरो को आज नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्य द्वारा सलाम करती हैं जो  सर्दियों में भी कारगिल विजय किया और अंत में दुश्मन को मुंह की खानी पड़ी एवं पीठ दिखाकर भागना पड़ा इस विजय दिवस पर नालंदा ब्लड ग्रुप के सारे मेंबर अपने भारतीय सैनिक को तहे दिल से एक बार फिर से सलाम करती है और कामना करती है कि आने वाला दिन में भी हमारे भारतीय सैनिक इसी तरह से हर एक को जवाब देने का काम करेगी।इस कार्यक्रम में शामिल नालन्दा ब्लड ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।