राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी को चुनाव चिन्ह हॉकी बॉल मिला।

बिहारशरीफ(नालन्दा)एस राजा-
बिहार विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रही है वैसे ही हर पार्टी मैदान में तैयार है।वहीं राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी भी अपना कड़े दाव के साथ मैदान में है।आपको बतादें की राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा चुनाव चिन्ह बिहार विधानसभा के लिए हॉकी बॉल मिला है।सभी बिहार की पूरी 243 विधानसभा सीट पर यह चुनाव चिन्ह मिला है।

आर एस एम पी के सभी कार्यकर्ता में भी हर्ष उल्लास का वातावरण बन गया है पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी देखने को मिल रहा है।ये जानकारी राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.अशहरुल हक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।