अस्थावां प्रखंड के मालती पंचायत बना कण्टेन्मेंट जोन

पीएचसी अस्थावां में  रैपिड एंटीजन किट से किये जा रहे जांच में मालती पंचायत के मालती तथा नेपुरा में लगातार दो दिनों से कोरोना कहर बरपा रही है। स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अस्थावां प्रखंड के मालती, नेपुरा,अस्थावां तथा ओन्दा गांव को कण्टेन्मेंट ज़ोन में रखा गया है।इसे देखते हुए पंचायत मालती के तरवनी ग्राम के लोगो ने अपने गांव में बाहरी लोगों को प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगा दिया है। और ग्रामीणों ने खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया है।