मगध विश्वविद्यालय पीजी नामांकन शुल्क बढ़ाए जाने पर आंदोलन करेगी:- छात्र स्वराज

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मगध विश्वविद्यालय ने पीजी सत्र  2019-21 का  नामांकन ऑनलाइन लेना  चालू कर दी है  l छात्र स्वराज के मगध विश्वविद्यालय कैंपस अध्यक्ष छात्र नेता दीपक कुमार दांगी ने बताया कि ऑनलाइन नामांकन में छात्रों के परेशानियों सुनने वाला कोइ नहीं है जिससे छात्रों के काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है l विश्वविद्यालय द्वारा जो नंबर उपलब्ध कराया गया है उस नंबर पर बात नहीं होता l श्री दांगी ने बताया कि पूर्व के सत्र में जो नामांकन शुल्क लिया गया था उस से इस वार 10 गुना जादा शुल्क लिया जा रहा है जबकी इस आपदा के काल में विश्वविद्यालय को नामांकन शुल्क माफ कर देनी चाहिए थी l नामांकन की  प्रक्रिया भी इस वार छात्रों के समझ से परे है l श्री  दांगी ने कुलपति महोदय से मांग किया है की नामांकन शुक्ल समाप्त करे और नामांकन की प्रक्रिया सरल करे l श्री दांगी ने कहा की अगर विश्वविद्यालय हमारी मांगों को नहीं मानती है तो छात्र स्वराज आंदोलन का रास्ता बनाएगी l*