सोम प्रकाश के विरूद्ध दर्ज झूठे मुकदमे को पुलिस ने वापस लिया।
बिहारशरीफ- पूर्व विधायक सोम प्रकाश के शिकायत पर एसपी औरंगाबाद श्री दीपक वर्णवाल (आई.पी.एस.) के विरूद्ध सी.आई.डी. जाँच शुरू होते ही पुलिस ने सोम प्रकाश के विरूद्ध दर्ज झूठे मुकदमें को वापस लेते हुए वारंट और कुर्की जप्ती भी बिना तामिला ही कोर्ट में वापस कर दिया। सी.आई.डी का सामना करने से पहले ही एसपी साहब लंबी छुट्टी पर निकल गये। परंतु सवाल यह है कि जब सोम प्रकाश के विरूद्ध दर्ज मकदमा ही अवैध था जिसे पुलिस भी मान चुकी है तो फिर भ्रष्टाचार के विरूद्ध आवाज उठाने वाले सोम प्रकाश के घर पर रात्री में पुलिस छापामारी कर किस अपराध की सजा दी गया यह जानकारी स्वराज पार्टी के जिला सचिव संजय कुमार ने दी।

0 Comments