बिहारशरीफ-हम सभी जनता अभी कोरोना वायरस के महामारी से जंग लड़ रहे हैं।  
जिस तरह से जनता मास्क पहनकर बाजार नही जाते हैं तो 50 रूपया का फाइन यातायात प्रशासन द्वारा वसूला जाता है और फिर उनके बदले में दो मास्क दिया जाता हैं ।
ठीक वैसे ही जो मोटरसाइकिल चालक बिना हेल्मेट के चलाते हुए पकड़े जाते है और उनसे 1000 फाइन लिये जाते हैं। वो सरकारी खजाने/पुलिस प्रशासन के पॉकेट में क्यूं जमा होता है।
क्यों न प्रशासन और बिहार सरकार को उसी पैसा से मोटरसाइकिल चालक को हेल्मेट दे दिया जाये ताकि मोटरसाइकिल चालक बिना हेल्मेट बाइक नहीं चलाये और उस समय से रोड दुर्घटना में होने वाले मृत्यु में भी कमी आयेगी।
जय स्वराज, जय बिहार, जय किसान। 

कन्हैया लाल यादव 
स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक)
उप-सचिव
नालंदा।