हरनौत प्रखंड के अनिरुद्ध कुमार का हुआ अपहरण
नालन्दा-हरनौत प्रखंड के अनिरुद्ध कुमार का हुआ अपहरण ।
मुख्यमंत्री के गृह जिले में लगातार लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएँ दिन दहारे किया जा रहा हैं। ऐसी ही एक और घटना कल सुबह नालंदा जिला के हरनौत प्रखण्ड के बोधनगर बाजार के अनिरुध कुमार जोकि बिहार शरीफ में रहकर छड़, गिटी, बालू का डीपु खोल कर अपना भरण पोषण करते थे कल सुबह जब वो अपने डीपु खोलकर पेपर लाने जाते हैं और लौट कर नहीं आते हैं घर वाले फोन करते हैं तो उनका फोन ऑफ बताता हैं तब शाम को उनके घर वाले वहाँ जाते हैं तो वहाँ डीपु खुला, रूम का भी चाभी वही रहता हैं और वो वहाँ नहीं रहते हैं।
परिवार वालों को शक है कि शायद उनका किसी ने अपहरण कर लिया फिलहाल अभी तक फिरौती की मांग नहीं की गई है। जिससे परिवार वाले और चिंतित हैं और उनके मन में कोई अप्रिय घटना होने का डर सता रहा है। इस घटना के बाद पुरे प्रखंड मे डर का माहौल बना हुआ है।
इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है।

0 Comments