बिहारशरीफ-बिहार सरकार के ऐसे सरकारी कर्मियों की, जिनकी आयु 50 वर्ष से ज्यादा या उनकी कुल सेवा अवधि 25 वर्ष पूर्ण हों गई हो, को तीन माह की पूर्व सूचना के आधार पर तीन माह के वेतन और भत्ते समतुल्य राशि देकर प्रशासन के सुदृढ़ीकरण हेतू कार्यकलापों की आवधिक समीक्षा के नाम पर जबरन सेवानिवृत्ति कराये जाने संबंधी आदेश की प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ घोर भर्त्सना करती है। #प्रारंभिक_माध्यमिक_शिक्षक_संघ_ सम्बद्ध बिहार राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आन्दोलन का प्रारंभ अपने अपने घरों से किया गया है, जिसके अन्तर्गत आन्दोलन के प्रथम चरण में आज सायं 05.00 बजे सभी शिक्षक,शिक्षिकाऐं अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अपने अपने घरों के छतों पर, बालकनी में इस आदेश की प्रति जलाने का कार्य किया।
भारतमाता की जय

0 Comments