ईद -उल -अजहा की पप्पू यादव ने मुबारकबाद दी - एजाज अहमद
             
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने मुल्क, सुबा बिहार और खास तौर से मुस्लिम भाई-बहनों  को  ईद-उल- अज़हा की  मुबारकबाद और बधाई दी है । और कहा कि कुर्बानी का यह त्योहार
त्याग ,समर्पण और कुर्बानी के साथ-साथ एक दूसरे से मोहब्बत का पैगाम भी देता है।
  मालूम हो कि इस्लाम धर्म के मानने वाले तमाम लोग हज़रत इब्राहिम (अ स) के द्वारा  अल्लाह के   खुशनुदी  में सबसे प्यारी चीज  को  कुर्बान करने की  याद में सुन्नत की अदायगी  के लिए जानवरों की कुर्बानी खुदा के हुज़ूर मे पेश   करते हैं । और इस बात का अहद करते हैं कि अल्लाह उनकी कुर्बानी और त्याग को कुबूल फरमाए । 
    नेताओं ने तमाम लोगों से अपील और इल्तजा  कि है कि कोरोना वायरस जैसी वबा से तमाम इंसानों  की हिफाज़त के लिये नमाज़ में दुआ करें।  और अल्लाह ताला कोरोना वायरस जैसी महामारी से मुल्क और सुबा बिहार के लोगों को  परेशानियों और मुसीबतों से छुटकारा दे। साथ ही मूल्क और सुबा के तमाम लोगों के साथ कौमी एकता और भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की है। साथ ही साथ वबा से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंस का ख्याल रखने की भी अपील की है।