अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गरीब बच्चों के बीच पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन।
बिहारशरीफ-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निर्धारित कार्यक्रम परिषद की पाठशाला के तहत परवलपुर प्रखंड के ग्राम धनावां में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोनू कुमार के द्वारा बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जा रहा है। पढ़ाई के दौरान बच्चो का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिक्षा दे रहे हैं। इस कार्यक्रम के संबंध में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गुलशन कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा लॉकडाउन के दौरान बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है । विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में ही पड़ोस के बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शिक्षा दे रहे हैं। वर्तमान में इस संकट के इस दौर में बच्चों की स्कूल की पढ़ाई बिल्कुल ठप है ऐसे में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बच्चों को पढ़ा कर उनका नुकसान होने से बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं । गुलशन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बिल्कुल निशुल्क है तथा जिले में लॉकडाउन लागू होने तक जारी रहेगा इस कार्यक्रम की ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा की जा रही है बच्चों भी अपने पड़ोस के घरों में पढ़ाई करके खुशी महसूस कर रहे हैं। विशेष रूप से ऐसे छात्र जो कई महीनों से शिक्षा से दूर हैं उनके लिए यह एक छोटा सा प्रयास भी काफी उपयोगी साबित हो रहा है ग्रामीण बच्चों इनके पास दूरदर्शन तथा मोबाइल का अभाव है वहां विद्यार्थी परिषद का यह प्रयास काफी उपयोगी साबित हो रहा है।

0 Comments