घर पर रहे सुरक्षित रहें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें, सैनाटाईजर मास्क का उपयोग करें-अल अशरफ फाउंडेशन.

जब से जिला प्रशासन द्वारा पुनः लॉक डाउन की घोषणा की गई हैं दुबारा वही स्थिति आमजन के सामने उत्पन्न हो गई हैं जैसा पहली बार मे हुआ था, ऐसी स्थिति मे जब सभी लोग अपने अपने घरों मे क़ैद है अल अशरफ फाउंडेशन के शहबाज़ खान शाहनबज़ अली मोहम्मद असरारुल हक  सद्दाम कामरान  आसिफ शेरू  खुर्शिद  ज़िशान खान अरिफ खान एंव उनके सहयोगी  साथी लोग लगातार ज़रूरतमंदो को दवा और राशन पहुँचाने का काम कर रहे है, बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्हे दवा या किसी और तरह के मदद की ज़रूरत हैं अल अशरफ फाउंडेशन के लोग उन्हें वो मदद पहुंचा रहे है किसी मरीज़ को डॉक्टर के यहाँ ले जाना है या उनके घर तक ज़रूरत की दवा पहुँचाना हो या उनको खाने का राशन पहुँचाना ये सब अल अशरफ फाउंडेशन के लोग बखूबी अंजाम दे रहे है, शहर बिहार शरीफ में अल अशरफ फाउंडेशन गरीब मज़लूम बेसहारों के लिए एक ऊम्मिद और उनकी हिम्मत बनकर हर जरूरतमंदों के साथ खड़ा है और हर तरह की ईनसानी  खिदमात को अंजाम दे रहा है अल अशरफ फाउंडेशन|