बिहारशरीफ में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नालन्दा की जनता जिलाधकारी से लॉक डॉन करने की कर रहे है मांग।

बिहारशरीफ(एस राजा)-शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन काफी बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए नालंदा की जनता जिलाधकारी से सोशल मीडिया की माध्यम से लगातार पोस्ट कर एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप पर लॉक डाउन करने की मांग कर रहे हैं साथ ही साथ लोग आम लोगों से भी घरों में रहने एवं सार्वजनिक स्थलों पर ना जाने की अपील लगातार कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोनावायरस का प्रकोप नालन्दा जिला में भी तेज़ी से बढ़ रहा है।वहीं बिहारशरीफ के सभी समाजिक कार्यकर्ता भी सड़कों पर बिना मास्क में घूमने वालों से मास्क का इस्तेमाल के लिए लगातार अपील कर रहे हैं।