आजाद समाज पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया
---------------------------------------------
हिलसा विधानसभा क्षेत्र में हिलसा के धर्मशाला सभागार में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आजाद समाज पार्टी के द्वारा किया गया जिसका मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी जिला प्रभारी रंजीत कुमार चौधरी उपस्थित हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनीश कुमार ने किया सम्मेलन में आजाद समाज पार्टी के दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई गया और पार्टी का विस्तार किया गया जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहां के आजाद समाज पार्टी हिलसा विधानसभा समेत जिले के सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है आजाद समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा अल्पसंख्यक समाज और दलित लोगों को जो शोषण हो रहा है उसकी आवाज बुलंद करने का काम करेगी पहले से भी करती आ रही है और आगे भी करेंगे जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के नीति के आधार पर आजाद समाज पार्टी नालंदा के सभी सातों विधानसभा सीट पर अपनी उम्मीदवार खड़ा करेगी इस मौके पर उपस्थित हिलसा अनुमंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार संजय कुमार अनीश दास राहुल दास राम जन्म पासवान प्रेम शंकर कुमार दिनेश चौधरी मुकेश कुमार त्यागी रामराज रविदास संतोष कुमार उपस्थित रहे।