मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का मुख्यालय बिहार शरीफ से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। बिहारशरीफ के पॉश इलाके हॉस्पिटल मोड के पास अवस्थित प्रभाकर फार्मा की घटना है।उपभोक्ताओं के साथ उनका व्यवहार दिन पर दिन बद से बदतर होता जा रहा है।शिकायत यह मिली है कि यह घटना 21 जुलाई 2020 की संध्या 5:00 और 6:00 बजे के करीब की है। प्रभाकर वर्मा से एक ग्राहक ने एक दवाई मंगवाई थी जिसके लिए उन्होंने ₹100 जमा पहले करवा ली लेकिन यही दवाई दूसरी कंपनी की 400 -500 की थी ।और जब उन्होंने उस खास कंपनी की दवाई ग्राहक को लाकर दी तो वह ₹2400 की थी। तो ग्राहक ने दवाई लेने से इनकार कर दिया ग्राहक ने कहा कि इतनी महंगी दवाई नहीं चाहिए या तो आप मुझे वह तो पुरानी कंपनी वाली दवा है वह दे दे नहीं तो जो उनके ₹100 आपको जमा करवाएं वह उन्हें वापस कर दो। लेकिन दुकानदार ने और देने से मना कर दिया और जब ग्राहक द्वारा वीडियो बनाना शुरू किया गया तो उसने सामने से फोन निकालकर ग्राहक का भी वीडियो बनाकर धमकाया कि कोशिश की मैं तुम पर लूट का केस कर दूंगा' केह कर वीडियो बनाने लगे। यह सब हो ही रहा था की दुकान का एक स्टाफ 'दुकान से छलांग लगाते हुए पास आया और फोन को दूर फेक दिया जिससे  फोन टूट गया और फोन फेंकने के बाद उसने साथ ग्राहक के साथ मारपीट की।  उसके बाद दुकान से 4-5 स्टाफ और आ गए ।बाहर फिर अपने फोन लाने के लिए ग्राहक दौरा तो देखा कि फोन टूटा हुआ। यह सब प्रभाकर फार्मा के मालिक के इशारे पर बताया जा रहा है, उन्होंने घर में घुसकर मारने की भी धमकी भी दी,साथ ही साथ आपको बतादें की शिकायत करता द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया और खूब धमकाया गया।थाने में अभी किसी तरह की लिखित शिकायत नही ली गई है।