मुख्यमंत्री अपने अंतरात्मा को जगाएं।

भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जाड़ी करते हुए नीतीश कुमार से अपील किया है कि जिस प्रकार तीव्र गति से बिहार में कोरोना संक्रमण फ़ैल रहा है यह प्रदेश के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि देश विदेश के वैज्ञानिक इस महामारी के इलाज़ में  दिन रात जुटे हुए हैं।सरकार अपनी जिम्मेवारी में उदासीनता क्यों बरती हुई है।आए दिन सोशल मीडिया हो या प्रिंट मीडिया सरकरीं हॉस्पिटलों की असलियत उज़ागर कर रही है।रमेश ने कहा कि प्रबन्धन के नाम पर जनता को गुमराह करना गलत है।इस रोग का हम इलाज़ नहीं ढूंढ सकते तो कमसे कम पीड़ितों को उचित प्रबंधन को उपलब्ध करा सकते हैं फ़िर भी इतनी शिथिलता क्यों? रमेश ने सरकार से अपील किया है कि स्वास्थ्य विभाग में पर्याप्त कमियों को दूर करते हुए मरीजों को उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने नीतीश कुमार को उनके द्वारा ली जाने वाली शपथ को याद दिलवाते हुए कहा कि नीतीश जी को कोई याद दिलाएं।की
अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार कार्य करूंगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से मुक्ति नहीं,लेकिन कम से कम समुचित स्वस्थ्य व्यवस्था जनता को उपलब्ध करवाएं।
रमेश ने कहा कि यदि प्रदेश में लोग ही नहीं बचेंगे को राजनीति का क्या महत्व शेष रहेगा?रमेश ने कहा कि आज समय है लोकतंत्र को समझने का जो कि जनता से शुरू होती है औऱ जनता पर ही ख़त्म।