कोरोनाकाल में परेशान जनता।
बिहारशरीफ- शहरके हॉस्पिटल मोड़ के पास यातायात थानाध्यक्ष के महोदय के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया हमें अच्छा लगा कि कम से कम वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है। थाना अध्यक्ष के सामने अनेकों पुलिस कर्मी चारों ओर से घेरकर सिर्फ हेमलेट जांच कर रहे थे। हमें लगा कमर व डिक्की जांच होगा पर ऐसा नहीं हुआ। बिना हैमलेट वाले से 1000 रुपए का फाइन लिया जा रहा है। थोड़ा सा भी यातायात थानाध्यक्ष से बात करने पर अपने रूल (डंडे) का गाड़ी में बैठे बैठे बिना हेलमेट बालों पर प्रयोग कर रहे हैं। इस कोरोना काल में आम आदमी पैसे-पैसे को मोहताज है और यातायात थानाध्यक्ष के द्वारा फाइन लेना सरासर गलत है। यह जानकारी स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला सचिव संजय कुमार ने दिया और कहा कि अभी वैश्विक महामारी में आम जनता को सब्जी एवं सामान लेने के दौरान शोसल डिस्टेंस का पालन करने में सहयोग करना चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार का इस लॉकडाउन में परेशानी न हो। श्री कुमार ने कहा कि इस बरसात के मौसम में हेमलेट भींग भी जनता है। इस पर यातायात थानाध्यक्ष को ध्यान देना चाहिए। ताकि आम जनता आपसे त्रस्त न हो। शहर के किसी भी छोर पर प्रशासन के तरफ से रोक टोक नहीं किए जाने से भी शहर में अनावश्यक भीङ भाङ देखा जाता है। इस पर भी हमारे प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

0 Comments