घर-घर दवा पहुंचा रहे हैं अलमीर फाउंडेशन के सदस्य।
जब से जिला प्रशासन द्वारा पुनः लॉक डाउन की घोषणा की गई हैं दुबारा वही स्थिति आमजन के सामने उत्पन्न हो गई हैं जैसा पहली बार मे हुआ था, ऐसी स्थिति मे जब सभी लोग अपने अपने घरों मे क़ैद हैँ #अल_मीर #फाउंडेशन के लोग लगातार ज़रूरतमंदो को दवा और राशन पहुँचाने का काम कर रहे हैँ, बहुत सारे ऐसे लोग जिन्हे दवा या किसी और तरह के मदद की ज़रूरत हैं अल मीर फाउंडेशन के लोग उन्हें वो मदद पहुंचा रहे हैँ, किसी मरीज़ को डॉक्टर के यहाँ ले जाना, उनके घर तक ज़रूरत की दवा पहुँचाना या उनको खाने का राशन पहुँचाना ये सब अल मीर के लोग बखूबी अंजाम दे रहे हैँ, शहर से 10 किलोमीटर दूर आज अल मीर के लोगो ने ज़रूरत की चीज़ेँ कई परिवार तक पहुंचाई।


0 Comments