सोगरा वक्फ स्टेट बिहारशरीफ में लोजपा अल्पसंख्यक  प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एस एम इस्लामुल हक के नेतृत्व में एक डेलीगेशन ने अपनी शिकायत लिखित रूप से दर्ज कराने का काम किया।

बिहारशरीफ- बी.बी. सोगरा वक्फ़ स्टेट ऑफिस, मथुरिया मोहल्ला, बिहारशरीफ, नालंदा मे लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एस.एम. इसलामुल हक के नेतृत्व मे एक डेलिगेशन ने अपनी शिकायत लिखित रुप से दर्ज कराने का काम किया गया सोगरा वक्फ़ स्टेट के मोतवल्ली सयद शरफ़  की गैर मौजुदगी मे बड़ा बाबु शकील ने शिकायत को लिखित रुप से स्वीकार्य करते हुए ये आशवासन दिलाने का भी काम किया है की मोतवल्ली सयद शरफ साहब तक ये बात पहुंचाऐंगे और शिकायत पर कार्वाही भी की जाएगी।
 शिकायत सोगरा वक्फ़ स्टेट मे बनाई गयी नई कमिटी के विरुद्ध है जिसे सुन्नी वक्फ़ बोर्ड में अनदेखी करने की बात कही गई गई है।
इस से पुर्व भी लोगो ने जिलाधिकारी, नालंदा से मिलकर शिकायत लिखित रुप से की है चुंकी जिलाधिकारी सोगरा वक्फ़ स्टेट के अध्यक्ष होते हैं ।


 सोगरा वक्फ़ स्टेट की कमिटी को वक्फ़ नामे के अंतरगत ही बनाया जाए और वैसे ही लोगों को सदस्य बनाने का काम किया जाए जो की वक्फ़ नामे के अंतर्गत योग्य हों।

इस डेलिगेशन मे एस. एम. इसलामुल हक, तसव्वर हसन बम्मी, शारिक सोनु, गोपाल सिंह, मनोज शुक्ला, लखन वर्मा, आफ़ताब, राजु, फैजी, मो गुड्डु इत्यादि साथ मे अपनी शिकायत दर्ज काराने का काम किये।