मजदूरों के हक की लडाई लड़ेगा स्वराज पार्टी। 

औरंगाबाद दाउदनगर। स्वराज्य पार्टी के विंग लेबर यूनियन (बिहार राज्य निर्माण श्रमिक कल्याण संघ)की बैठक ज्ञान गंगा इंटर स्कूल दाऊदनगर में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता लेबर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। संघ के संरक्षक पूर्व विधायक एवं स्वराज पार्टी के नेता सोम प्रकाश ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके हक की लडाई स्वराज पार्टी लड़ेगी। ओबरा दाऊदनगर से लगभग दस हजार मजदूरों का निबंधन कराया गया था लेकिन जिला निबंधन पदाधिकारी के लापरवाही के कारण अभी तक मजदूरों के खाते में एक रुपये भी नहीं गया है। जबकि श्रम विभाग में करोडों रुपया पड़ा हुआ है। लेबर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने मजदूरों से हक की लडाई लडने के लिए आगे आने का आह्वान किया। संघ के सचिव कुमार राजेश जी ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द मजदूरों की पेंडिंग पड़ा पासबुक को ऑनलाइन कराकर मज़दूरों के खाते में राशि जमा कराए नहीं तो 5 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायगा। मजदूरों के धर्य के परीक्षा नहीं ले श्रम विभाग के अधिकारी। इस मौका पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह, संघ के सचिव मिथिलेश सिंह, विनय यादव, कमलेश यादव ने भी मजदूरों को संबोधित किया l