डीजल पेट्राल के बढ़ते दामों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का आक्रोश मार्च।
बिहारशरीफ के स्थान हॉस्पिटल चौक बिहार शरीफ में डीजल पेट्रोल में बेतहाशा बृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। प्रदर्शन कर्ताओं ने कहा कि आज कच्चा तेल के कीमत सबसे निचले स्तर यानी 20 डॉलर के आस पास होने के बाद भी सरकार 300 प्रतिशत टैक्स लगाकर 85 रुपया में बेच रही है जिससे आम जनता इस कोरोना के समय जब लोगो का इनकम बिल्कुल ही बंद हो गया है फिर भी सरकार जनता से लूटने का काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी आज पूरे देश मे डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन कर रही है।
आज के बिरोध प्रदर्शन में सोसल डिस्टनसिंग को खयाल रखते हुए धर्मेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष,अवधेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा, संजय कुमार गणेश गौतम ,शाहनवाज सचिव,अरबिंद प्रसाद, मेराज,मोइन आदि लोगो ने भाग लिया।


0 Comments