बिन्द। सात निश्चय के द्वारा हर घर नल जल योजना के अंतर्गत हर घर में नल लगा। पानी का निकास बहुत जगह नहीं होने के कारण घर के आसपास में ही पानी जमा होना शुरू हो गया। इस जमाव के कारण आम गरीब लोगों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। घर से निकलने में भी परेशानी होता है उनके घरों में पानी भरा हुआ रहता है। यह दृश्य बिन्द प्रखण्ड के बिन्द गांव का है। पदाधिकारी के पास सूचना के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। हम उम्मीद रखते हैं आम गरीब गुरबो पर भी ध्यान दें ताकि जो गरीब गंदगी से परेशान हो कर अपना घर को छोड़कर दुसरे जगह ठिकाना बनाए हुए हैं। वह अपने घरों में रह सके।

0 Comments