पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय B. ED. प्रथम वर्ष सत्र (2019 - 21) के प्रशिक्षुओं को द्वितीय वर्ष में प्रोन्नत करने के संबंध में चर्चा
बिहारशरीफ(एस राजा)-आज दिनांक 26- जुलाई -2020 को प्रशिक्षु छात्र - छात्राओं के द्वारा ऑनलाइन गुगल मीट के द्वारा B. ED. प्रथम वर्ष सत्र (2019 - 21) के प्रशिक्षुओं को द्वितीय वर्ष में प्रोन्नत करने के संबंध में चर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता हैप्पी लाल के द्वारा की गई। हैप्पी लाल ने कहा कि :- कोरोना वायरस से पूरा विश्व लड़ रहा है जिसमें हमारा देश भारत और राज्य बिहार भी है। संपूर्ण बिहार में प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस कारण इस संकट के समय छात्र - छात्राओं के सामने कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई है।
छात्रों को इसको चिंता और भय सता रही है। हम सभी प्रथम वर्ष सत्र (2019 - 21) छात्राध्यापकों को अग्रिम वर्ग में क्रमोन्नत कर दिया जाय। जिससे हमलोगों का सत्र विलंब होने से बच जाए और समय की बर्बादी भी न हो।
प्रशिक्षु कौशल राजा ने कहा कि इस समय मानसिक रूप से तनाव में आ गए हैं
समाधान कर यश की भागी बने। हम सभी छात्र आभारी रहेंगे। इस ऑनलाइन मीटिंग में रोहित राज, अनंत कुमार, नवीन कुमार, विष्णु, टिंकू, अंकित, विक्की कुमार, सुगंधा कुमारी, डिम्पल कुमारी, अनीशा कुमारी, सोनम कुमारी, अन्य कई प्रशिक्षु छात्र छात्राएं शामिल हुए।

0 Comments