सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया_बिहार
एसडीपीआई नालन्दा बिहार,
आज दिनांक 21/06/2020 दिन रविवार को बिहारशरीफ नालंदा में एसडीपीआई जिला कमेटी की बैठक की गई जिसमें सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का स्थापना दिवस समारोह के साथ झंडा तोलन कर शुभारंभ किया गया जिसमें शहर के समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया,एसडीपीआई के एक नेता ने बताया कि आज 21 जून को ही हमारी पार्टी एक बड़ी मेहनत और मुशक्कत के बाद वजूद में अाई है पूरे 11 सालों से देश एवं जनता की सेवा में लगी हुई हैं उसके बाद नालंदा जिला एसडीपीआई कमेटी का गठन हुआ।
जिसमें एसडीपीआई नालंदा जिलाध्यक्ष-आसिफ अहसन,
उपाध्यक्ष -(1)मो० इस्लाम उर्फ रॉकी,
(2)तुषार यादव ,
महासचिव - मुनव्वर हुसैन खान, सचिव - (1)मो० फ़ैज़ अशरफ, (2)एडवोकेट रुस्तम साहब,
सोशल मीडिया इंचार्ज- मो० अली ,
ट्रीजर- मो० हसरत आलम,
मीडिया इंचार्ज&प्रवक्ता- मो० दानिश, आदि को मनोनित किया गया है।
एसडीपीआई बिहार ने इस बार बिहार विधान सभा चुनावों में राज्य के 14 विधान सभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इस अवसर पर एसडीपीआई बिहार प्रदेश अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि बिहार में हो रहे राजनीति से जनता का भरोसा बिल्कुल उठ गया है और ये डबल इंजन की सरकार देश में भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी को चरम सीमा पर पहुंचाने का कार्य पिछले 15 बर्सों से किया है राज्य के अंदर हत्याएं एवं लूटपाट को बढ़ावा देना,दलित मुस्लिम पर अत्याचार एवं रंगदारी अपने उरूज़ पर है अफसरशाही हावी हो चुका है श्री कुमार को अपनी कुर्सी को बचाने के लिए और कोई मुद्दा नहीं है लोगों को ये असल मुद्दा से भटकाना चाहती है इसको देखते हुए अबकी बार एसडीपीआई पुरी मजबूती के साथ बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया और सभी सदस्यों को चुनाव की तैयारियों में जी-जान से लग जाने के आदेश दिए और मजबूती से जमीनी स्तर पर काम करने और पार्टी को मजबूत करने का आदेश दिए।
श्री नसीम अख्तर ने अपने बयान में ये भी कहा की इस बार बिहारशरीफ विधान सभा से एसडीपीआई अपना युवा,शिक्षित,समाजसेवी,सेक्युलर एवं ईमानदार उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।और आने वाले चुनाव में एसडीपीआई अपने स्टार प्रचारक को भी बिहार में उतारेगी जो विरोधियों के लिए चिंता का विषय होगा।इसके साथ ही साथ एसडीपीआई नालन्दा उपाध्यक्ष श्री तुषार यादव जी ने कहा कि पिछले दहाईयों से एनडीए की सरकार सिर्फ और सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है, एवं रोजगार के झुटे वादों से जनता के साथ विश्वासघात किया है।
_एसडीपीआई_नालंदा_बिहार_
*सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया*


0 Comments