फ्रेंड्ली ग्रुप के द्वारा LAC पर चीन के साथ झड़प में शहीद जवानों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखते हुए कोरोना वायरस से बचाव के लिए फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने हॉस्पिटल मोड़ पर जागरूकता अभियान चलाया।
बिहारशरीफ-कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,इसी को देखते हुए फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ के समीप रिक्शा चालक, ठेला चालक एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया,सदस्यों ने हाथों में कोरोना वायरस से बचाव हेतु तख्ती आते जाते लोगों के बीच दिखा कर मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाने की लगातार अपील करते रहे।ग्रुप के सचिव एस राजा ने कहा कि सभी लोगों से कोरोना महामारी में साथ देने एवं सामाजिक दूरी लगातार बनाने की अपील की।
इस अभियान में शामिल डॉ आशुतोष, इस्त्याक रजा, अर्पणा सिंह,कन्हैया लाल यादव,सुबोध कुमार,आदिल,शदाब आलम, हसीब रहमान,आसिफ,प्रिंस पटेल,एस राजा आदि लोग शामिल रहें।


0 Comments