बेरोज़गार पार्टी की श्रमिक श्रधांजलि दिवस को लोगों ने सराहा, रमेश ने सफल व ऐतिहासिक बताया:

भाजपा के वर्चुल रैली के  बीच शुक्रवार का दिन राजनीतिक रूप से काफी गहमागहमी वाला दिन साबित हुआ। जहां बेरोज़गार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार की श्रमिक श्रद्धांजलि दिवस  को शहर से लेकर गांव-गांव तक लोगों ने मनाते हुए द्विवनगत हुए श्रमिकों को याद करते हुए कैंडिल जलाएं और दो मिनट का मौन भी रखा।प्रदेश के जिला स्तर से लेकर सभी प्रखंडों में इस दिवस को कैंडिल जला मनाया गया। बेरोज़गार पार्टी के नेताओं ने इसे पूरी तरह से सफल बताया।
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश के 12 जून को घोषित श्रमिक श्रद्धांजलि दिवस को सफल बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि लॉक डाउन में सफ़र कर रहें बच्चे बुढ़े औरतों का सड़क दुर्घटनाओं में जो दर्दनाक मौते हुई है,उन समस्त गरीबों श्रमिकों की आत्मा शांति के लिए शुक्रवार को  बेरोज़गार पार्टी के आवाहन पर समस्त कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जलाएं और 2 मिनट का मौन धारण  किया ।उन्होंने कहा कि बिहार के लगभग सभी जिलों में यह दिवस मनाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बीजेपी सरकार को करनी चाहिए थी लेकिन उन्हें श्रमिकों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं इसलिए वे वोट बैंक के लिए वर्चुअल रैली पर ध्यान दे रही।रमेश कुमार ने सरकार से मांग की   हैं कि द्विवँगत हुए श्रमिकों के सम्मान के लिए 12 जून को श्रमिक श्रद्धांजलि दिवस के रूप में भी घोषित किया जाए।उन्होंने कहा कि पार्टी के समस्त जिला आध्यक्षों प्रखण्ड आध्यक्षों को कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्व से निर्देशित किये गए थे और सभी ने अपनी जिम्मेदारी बख़ूबी निभाई है इसके लिए उन सभी का धन्यवाद करता हूँ।रमेश कुमार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बिहार के समस्त जनता का भी धन्यवाद किया है।
मौके पर पार्टी कार्यकर्ता प्रेमानन्द रॉय,कुंदन पासवान, सुजीत कुमार ऊर्फ़ गोलू,विवेक कुमार ,सन्नी कुमार,जितेंद्र कुमार,रौशन कुमार,आलोक कुमार,मनीष कुमार,सोनू, आशीष कुमार,गोलू कुमार,रौशन,छोटू,संतोष ,अन्य उपस्तिथ रहें।