चीनी एप पर प्रतिबंध का बेरोज़गार पार्टी ने किया स्वागत, पेटीएम बैन की उठाई मांग

चीन के साथ बरकरार तनाव के बीच भारत सरकार ने कई चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है.  हालांकि, कई लोकप्रिय ऐप्स के बैन किए जाने के बाद अब भारतीय बेरोज़गार पार्टी के नेता ने पेटीएम बैन किए जाने की मांग की है. बीबीपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने जहां 59 ऐप्स के बैन पर सरकार का स्वागत किया, तो वहीं उन्होंने पीएम मोदी से पेटीएम बैन करने की मांग की.बीबीपी बिहार अध्यक्ष रमेश कुमार  ने ट्वीट किया, कुछ चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के इस साहसिक कदम का मैं स्वागत करता हूं. अब  पीएम मोदी को अपना 56 इंच का सीना दिखाना चाहिए और पेटीएम को बैन करना चाहिए, जिसमें बड़े पैमाने पर चीनी निवेश है. समय उस स्थान पर अपना पैसा लगाने का है जहां आपका सबकुछ हो.बता दें कि मोबाइल पेमेंट ऐप पेटीएम में चीन की कंपनी अलीबाबा ग्रुप ने बहुत बड़ा निवेश किया है. ऐसे में चीन के साथ विवाद के बाद से बॉयकॉट पेटीएम की मांग तेज हुई थी. वहीं, चाइनीज कंपनियों ने पेटीएम के अलावा जोमैटो, उड़ान, बिग बास्केट जैसी कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया है. पेटीएम में अलीबाबा, अलीबाबा ग्रुप और एंट फाइनेंशियल ने निवेश किया है.