बढ़ती महंगाई के खिलाफ बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर राजद के द्वारा भारत सरकार के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
बिहारशरीफ के हॉस्पिटल चौराहा पर नालंदा जिला राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा भारत सरकार के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव हिमायू अख्तर तारीक ने बताया कि खाड़ी देशों में कच्चे तेल की कीमत में कमी आई लेकिन भारत सरकार तेल की कीमत में बेलगाम वृद्धि कर दिए हैं महंगाई चरम पर है आजादी के बाद पहली दफा डीजल का मूल्य पेट्रोल के कीमत से अधिक हुआ है,जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि पूरे देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है और सरकार जनता को तकलीफ देने की बजाय महंगाई की ओर ले जा रही है देश की अर्थव्यवस्था की जीडीपी में कोरोना से पहले ही ध्वस्त हो चुकी थी। वर्तमान में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय संभालने लायक कोई सांसद नहीं है और बिहार सरकार नरेंद्र मोदी को आंख मूंदकर सत्ता में बने रहने के लिए समर्थन कर रहे हैं कोरोना काल में संक्रमण की जांच का आभाव है सरकार और सरकारी तंत्र दोनों चुनाव में व्यस्त है। जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में दोनों सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया है कि महंगाई पर लगाम नहीं लगाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा अन्य लोगों के अलावा प्रदेश के उपाध्यक्ष सीताशरण बिंद जिला के प्रधान महासचिव सुनील कुमार यादव, टनटन खां, अरुण कुमार उर्फ कल्लू मुखिया, पप्पू यादव, दीपक कुमार सिंह, महेश यादव,विजय कुमार यादव, उपस्थित रहे।


0 Comments