#इंसानियत_का_मिसाल_बना_अल_मीर_फाउंडेशन।

बिहारशरीफ(एस राजा)-आज बिहार शरीफ के एक मोहल्ले से ये खबर आयी के शुक्रवार के दिन उनकी बच्ची कि शादी है और बारातियों के खाने का इंतेज़ाम अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें किसी से अल मीर फाउंडेशन के बारे मे पता चला के ये लोग ज़रूरतमंदों कि मदद की लिए काम कर रहे हैँ तब वो हमारे पास आये, ऐसे वक़्त मे अल मीर फाउंडेशन के लोगों ने उनके घर पहुंचकर इस बात कि पुष्टि कि और उसके फ़ौरन बाद उन्हें मेहमानों के खाने का सभी सामान उस परिवार को पहुँचाया और उस परिवार को ये भी कहा के किसी और चीज कि ज़रूरत की लिए अल मीर फाउंडेशन आपके साथ है, इस नेक काम के बदले मे उस परिवार ने अल मीर फाउंडेशन की लोगो को ढेर सारी दुआएँ दी जिनके वो मुस्तहिक़ हैँ