कोरोना वायरस को लेकर बरते सावधानियां

बिहार शरीफ। कोरोनावायरस अपने चरम सीमा पर है। इसमें लोगों को खास सावधानियां बरतने की आवश्यकता है जैसे एक दूसरे से दूर रहना। बाजार में संयम से अपनी बारी का इंतजार करना ताकि एक दूसरे के संपर्क में ना आए। कभी-कभी देखा जाता है एटीएम से पैसा निकालने के समय आपाधापी के चक्कर में गेट के पास लगातार सात आठ आदमी एक ही जगह चिपक जाते हैं इसमें पता ही नहीं चलेगा कि कौन संक्रमित है। यह बातें स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक के जिला सचिव संजय कुमार ने बताया और साथी का कहा कि अब तो जिलाधिकारी महोदय भी इस पर सावधानी बरतें का लगातार जोड़ दे रहे हैं ताकि कोविड-19 से बचा जा सके। श्री कुमार ने कोरोना वायरस को मनुष्य का दुश्मन बताया जो किसी भी मनुष्य में हो सकता हैं। एक दुसरे से अलग रहे सुरक्षित रहें।