बेरोज़गार पार्टी के पूर्णिया जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बनें : रितेश
पूर्णिया। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेरोज़गार पार्टी ने युवा मोर्चा को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। युवा बीबीपी के ज़िला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसमें पूर्णिया ज़िला का युवा बीबीपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी रितेश कुमार ऊर्फ़ लाल दास को दी गई है। वहीं मनोनयन पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।रितेश ने अपने सम्बोधन के माध्यम से कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है उसे हर सम्भव प्रयास निभाने का करूंगा।


0 Comments