पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को बताया तानाशाह, खिलाफ में मशाल उठाकर सड़क पर उतरे
         
 जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय  अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव  मशाल लेकर बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गये ।
  इन्होनें ने नीतीश सरकार को तानाशाह बताते हुए इसके खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया ।और कहा कि विरोध की ये मसाल एक प्रतीक है क्योंकि नीतीश सरकार ने मजदूरों, मध्यम वर्ग के लोगों, छात्रों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
इन्होनें कहा कि इस विरोध के मशाल को हम गांव-गांव तक पहुचाएंगे। जाप ने छात्रों, कलाकारों और व्यापारियों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस उत्तरी मंदिरी स्थित जाप कार्यालय से निकलकर आयकर चौराहा तक गया।  पप्पू यादव ने पहले ही एलान किया था कि अगर छात्रों का तीन महीने का स्कूल फ़ीस माफ़ और छोटे व्यापारियों और स्कूलों का बिजली बिल, लोन का ईएमआई और होल्डिंग टैक्स माफ़ नही किया गया तो हम मशाल जुलूस निकालेंगे। इस मशाल जुलूस में तक़रीबन 500 लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शामिल हुए।


  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को छात्रों और मजदूरों की कोई चिन्ता नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में 30 लाख प्रवासी मज़दूर बिहार वापस लौटे हैं। उनके लिए अभी तक सरकार ने रोज़गार की  कोई व्यवस्था नहीं की है।इन्होंने कहा कि अगर सरकार ने छात्रों और गरीबों के हक़ में फैसला नहीं लिया तो हम अपने विरोध को और तेज़ करेंगे। हम कमज़ोर समाज के लोगों की आवाज़ उठाते रहेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने बताया कि पार्टी के द्वारा जनहित के मुद्दे तथा मजदूरों के सवाल पर अनवरत आंदोलन तथा उनको सहायता पार्टी के नेता पप्पू यादव के द्वारा पहुंचाई जा रही है साथ ही साथ लोगों से इस अवसर पर मजबूती के साथ खड़े होने का आह्वान किया जा रहा है क्योंकि नीतीश सरकार हर मामले में पूरी तरह से फेल हो गई है और इनके द्वारा गरीब तथा मजदूरों को कोई सहायता नहीं पहुंचाई जा रही है और सिर्फ पुराने रिकॉर्ड को बजाकर लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है।
   इस अवसर पर जाप के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता  प्रेमचंद सिंह  ,राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ,अकबर अली परवेज़, मंजयलाल राय,  प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ,सेवादल के  राष्ट्रीय संयोजक  हरे राम ,प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू ,प्रदेश महासचिव शंकर पटेल ,जावेद इकबाल, निरंजन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अकबर अली, महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष गुल्फीसा जबी  सुगन,पटना पूर्वी अध्यक्ष नवल यादव, महानगर अध्यक्ष दिलीप यादव ,छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार सहित अन्य गणमान्य छात्र  युवा नेता उपस्थित थे।