स्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
*विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इमामगंज प्रखंड के मदसारी ग्राम में पौधारोपण किया और पौधे को रक्षा सूत्र बांधा l इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा 50 पौधे लगाए. पौधारोपण के बाद कर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वराज पार्टी के युवा नेता दीपक कुमार दांगी ने कहा कि हम मानव शायद बड़ी मानव त्रासदी का इंतजार कर रहे हैं। अगर अभी हमने आपको आप को पर्यावरण संतुलन के प्रयासों से नहीं जोड़ा तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सरकार या ब्यूरोक्रेसी के भरोसे नहीं हो सकती, हमें अपने आप से इसकी शुरुआत करनी होगी और इसके लिए हमें एक दीए की तरह काम करते हुए प्रकाश फैलाना होगा। हमें अपनी जीवन पद्धति बदलनी होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि प्रथ्वी का तापमान 2 डिग्री भी बढ़ा तो न न जाने कितने टापू समुद्र में विलीन हो जाएंगे और इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के डुआल द्वीप से होगी। स्वराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के बाद यह संकल्प लिया कि वह सिर्फ एक दिन दिवस मनाकर अपने कर्तव्य की पूर्ति नहीं करे गे बल्की आने वाले समय मे लोगो को पर्यावरण को लेकर जागरूक और हजारों हजार की संख्या में पौधारोपण करेंगे l पौधारोपण में रविकांत कुमार सिन्हा, रघु कुमार, नीतीश, सोनू, , बहादुर, संदीप, सतीश, सौर, टिंकल कुमार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे l*


0 Comments