क्रांति कुमारी बनी जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव .
जमुई: पूर्व जिला अध्यक्ष जमुई जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती क्रांति कुमारी को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने प्रदेश सचिव बनाया है अपने मनोयन पर क्रांति कुमारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह,राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि में ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करूंगी साथ ही सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास करूंगी ।इनके मनोयन पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव हरिओम कुशवाहा, युवा जदयू संगठन सचिव सिंधु पासवान,युवा जिला अध्यक्ष जदयू सूचित कुमार,महिला जदयू जिला अध्यक्ष सुनीता कुमारी,जयप्रकाश प्रसाद,सुरेश महतो, समेत दर्जनों नेताओं ने बधाई दिया।

0 Comments