वेद प्रकाश फाउंडेशन द्वारा छठे दिन भी कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान।

बिहारशरीफ-कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वेद प्रकाश फाउंडेशन द्वारा शहर में लगातार इससे बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,


आज जागरूकता अभियान के छठे दिन शहर के सारे एटीएम के आगे वेद प्रकाश फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा स्क्वायर ब्लॉक बनाए गए और पर्ची चिपका कर लोगों को जागरूकता करने की पहल की गई शहर के लगभग 40 से ज़्यादा एटीएम में आज पर्ची चिपका कर लोगों को दिशा निर्देश दिया गया।