स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) का स्थापना दिवस मनाया गया। बिहारशरिफ (रहुई)- आज पार्टी का छठवीं स्थापना दिवस केक काट कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी का बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि इस बार कोरोनावायरस डीजिज-19 के वैश्विक महामारी को लेकर अपने-अपने जिले में ही स्थापना दिवस मनाई जाए।
स्वराज पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला सचिव संजय कुमार ने स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय हमलोग बहुत सशंकित है। इससे पहले स्थापना दिवस इकट्ठे कभी पटना में तो कभी गया, औरंगाबाद में मनाते रहे हैं।
श्री कुमार ने कहा कि पार्टी ईमानदारी पूर्वक कम संसाधन में भी बहुत अच्छा काम लगातार कर रहा है। पुछे जाने पर बताया कि पार्टी विधानसभा चुनाव भी लङेगी। समान्य विचार धारा बाले पार्टी से गठबंधन होता है तो ठीक है नही तो बिहार विधानसभा के कुछ खास-खास सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने के बारे में अगली कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। स्थापना दिवस के मौके पर जिले तमाम जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दी। पार्टी कार्यकर्ता ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमलोग एकजुट होकर पार्टी के तमाम कार्यों को अपना समझ करते हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार, उप-सचिव कन्हैया लाल यादव, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद, छात्र अध्यक्ष रजनीकांत कुमार उर्फ पवन, उपाध्यक्ष अजय यादव, शिव राज कुमार, ललन कुमार, रामबालक यादव, प्रफुल कुमार, राजीव कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता गन उपस्थित हुए।


0 Comments