फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने बिहारशरीफ के पोस्ट ऑफिस रोड के समीप कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
बिहारशरीफ- फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों ने बिहारशरीफ के पोस्ट ऑफिस रोड के समीप कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए आम नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया एवं सभी रिक्शा चालक एवं ठेला चालकों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। ग्रुप के सचिव एस राजा ने सभी लोगों से मास्क का इस्तेमाल एवं कोरोना महामारी से लड़ने में सभी लोगों के साथ देने की भी अपील की। इस मौके पर उपस्थित श्रवण कुमार, डॉक्टर नीतीश, आदिल, आसिफ,शमशाद आलम,हसीब रहमान,शदाब आदि उपस्थित रहे।


0 Comments