बिहार शरीफ के वार्ड नं 22 में सफाई कर्मियों के बीच  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मास्क वितरण किया गया ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालंदा जिला संयोजक गुलशन कुमार  ने बताया कि वार्ड नंबर 22 में सफाई कर्मी बिना मास्क के नली साफ -सफाई कर रहे रहे थे ।  विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक सह भाजपा नेता रवि मंडल ने देखा तो इसकी सूचना ज़िला संयोजक गुलशन कुमार को दिए । जिला संयोजक  गुलशन कुमार ,रवि मंडल , अमित शान सिंह, सोनु कुमार ने मिलकर सफाई कर्मियों के बीच  मास्क वितरण किए । जिला संयोजक गुलशन कुमार ने सफाई कर्मियों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किए । तथा इसका बचाव के बारे में बताए ।


बिना मास्क पहने हुए नाली साफ ना करें। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गुलशन कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि मंडल , नगर मंत्री अमित शान सिंह , सोनू कुमार मौजूद थे।