आज राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा बिहार शरीफ स्थित अस्पताल चौराहा पर गालवन घाटी में चीनी सैनिकों से लड़ते-लड़ते भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। उनके श्रद्धांजलि में पुष्प अर्पण कर एवं कैण्डल मार्च निकालकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।उनके उपरांत दो मिनट का मौन रखा गया।
इस मार्च में उपस्थित संगठन अध्यक्ष प्रिंस पटेल ने श्रदांजलि देते हुए कहा की यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सैनिक के परिवार जनों को युवाओ की ओर सांत्वना प्रकट करते है और हमलोग को चीनी समान नहीं खरीदने का अपील करते हैं।और कुछ दिन बाद हमलोग चायनीज समान बहिष्कार के लिए वृहत पैमाने पर मुहिम शुरू करेंगे।शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
वही उपस्थित जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष प्रिंस सक्सेना ,रविरंजन ने संयुक्त रूप से इस घटना का चीन की सरकार और चीनी सैनिकों के इस आक्रमक एवं हिंसक कृत्य की कठोर निंदा करते हुए।संकट की इस घड़ी में हम सभी भारतवासी पूर्णतः भारतीय सेना एवं सरकार के साथ है।
इसमें उपस्थित नीतीश कुमार, प्रभारी चंद्रमणि पटेल,प्रिंस सक्सेना, गौरव जी,आनंद उत्सव भदानी सिकन्दर,गौरव गुप्ता, शतीश जी, अशोक जी सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।