लद्दाख प्रोजेक्ट के लिए झारखंड सरकार द्वारा दिए 11800 मजदूर,का 1 करोड़ रुपए का बीमा सुनिश्चित करें सरकार:रमेश
भारतीय बेरोज़गार पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जाड़ी कर सरकार से माँग की है कि भारत चीन सीमा विवाद के बीच लद्दाख प्रोजेक्ट के लिए झारखंड सरकार ने
11800 मजदूर को झारखण्ड से भेजने की अनुमति दी है।प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि देश हित मे श्रमिकों से कार्य लिया जा रहा है किंतु कौन कौन से लाभ उन्हें प्रदान करेगी सरकार इस तथ्य को सरकार को स्पष्ट करनी चाहिए।रमेश कुमार ने कहा कि उनके सम्मान, कल्याण अधिकार, लाभ और गरिमा के साथ किसी तरह के समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे।”इस नाज़ुक परिस्थितियों के बीच यदि श्रमिकों को कुछ होता है तो सरकार उनके औऱ उनके परिवार के लिए क्या नीति बनाई है?प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि मजदूरों के कठिन परिश्रम औऱ उनके अतुल्नीय मोल को 20 फीसदी ज्यादा मजदूरी मात्र से BRO सिमा सड़क संग़ठन द्वारा तौलना काफ़ी नहीं है।रमेश कुमार ने साफ़ साफ़ कहा कि विशेष सुविधाओं के साथ साथ मजदूरों को 1 करोड़ का बीमा भी सुनिश्चित करवाएं सरकार।


0 Comments